घरेलू एयरलाइंस सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।  

केंद्र सरकार की ओर से घरेलू एयरलाइन को सपोर्ट के लिए राज्यों से एटीएफ पर वैट घटाने की अपील की गई थी।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि महाराष्ट्र वेल्यू एडेड टैक्स एक्ट, 2002 के तहत एटीएफ पर वैट को 15 मई, 2026 से लेकर 14 नवंबर, 2026 तक के लिए 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी आभार जताया।

Also Read : ‘भोजशाला मंदिर है’, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नमाज की अनुमति से जुड़ा आदेश रद्द

इसे लेकर, नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय विमानन उद्योग को हवाई क्षेत्र बंद होने, अनिश्चित परिचालन और एटीएफ की कीमतों में वृद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने घरेलू अनुसूचित उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों पर सीमा निर्धारित करने, हवाई अड्डे के शुल्कों में कमी करने, इमरजेंसी क्रेडिट लिंकेज स्कीम आदि के रूप में एयरलाइनों को कई राहतें प्रदान की हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विमानन उद्योग में होने वाले महत्वपूर्ण खर्चों में से एक राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला एटीएफ पर वैट है। नागर विमानन मंत्रालय कुछ समय से, विशेष रूप से संकट के समय में, इस वैट को कम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रहा है। मैं महाराष्ट्र राज्य सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभारी हूं कि उन्होंने इस अवसर पर आगे बढ़कर एटीएफ पर वैट को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की, जो आज से प्रभावी है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में 16 एयरपोर्ट्स संचालन में हैं और देश में सबसे अधिक यात्री ट्रैफिक इसी राज्य में देखने को मिलता है, जो लगभग 7.5 करोड़ यात्रियों का है। वैट में यह कमी इन सभी एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन में सहायता करेगी और बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी और वैश्विक चुनौतियों बीच हवाई किराए में लगातार वृद्धि को नियंत्रित करने में मदद करेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

राजस्थान के नतीजों से परेशानी

September 16, 2026

यह बहुत दिलचस्प संयोग है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यूजीसी के दिशानिर्देशों को लेकर बयान उस दिन आया, जिस दिन राजस्थान के स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजे आ रहे थे। सोमवार की सुबह नतीजे आने शुरू हुए तो भाजपा के सारे बड़े नेता हैरान थे। राजस्थान के तमाम बड़े और प्रभावशाली नेताओं के…

कांग्रेस संगठन में राहुल बड़ा बदलाव करेंगे

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी में महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद अब कुछ और बदलाव की बारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के 64 सचिवों में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने भी संगठन में बदलाव किया। उसका भी सबसे बड़ा बदलाव सचिवों…

केंद्रीय एजेंसियां जाल बिछा रही हैं

September 16, 2026

डिजिटल लेन देन की शुरुआत के बाद फिशिंग शब्द की चर्चा बहुत होती है। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले फिशिंग करते हैं यानी जाल डालते हैं। वे लोगों को फंसाने वाले ईमेल और मैसेज भेजते हैं, लोगों को डराते हैं या लालच देते हैं। उसमें जो फंस जाता है तो उसको लूट लिया जाता है। ऐसे…

कांग्रेस ने तृणमूल से तालमेल नहीं किया

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। वह अब सहयोगी पार्टियों की चिंता नहीं कर रही है और पुरानी सहयोगी पार्टियों से भी नाता तोड़ने में उसे समय नहीं लग रहा है। तमिलनाडु में उसने डीएमके को छोड़ने में एक मिनट की देरी नहीं की। वैसे ही वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस…

यूपीआई पेमेंट पर लगेगा शुल्क

September 16, 2026

नई दिल्ली। आखिरकार केंद्र सरकार ने यूपीआई से पेमेंट करने पर शुल्क लगाने का फैसला कर लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि अब किसी भी वस्तु या सेवा के लिए यूपीआई से दो हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करने पर 0.4 फीसदी शुल्क…

logo