‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, रेखा गुप्ता

Categorized as प्रादेशिक समाचार

ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील को लेकर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक से जो अपील की है, वह राष्ट्रहित में है और देश में स्थिरता का माहौल बनाने तथा आर्थिक संतुलन हासिल करने के लिए है। दिल्ली सरकार के रूप में, हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं और ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ नामक एक जन अभियान चलाया है, जिसे दिल्ली सरकार चलाएगी। सबसे पहले, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए, हमने दो स्तरों पर बचत करने की योजना बनाई है: सरकारी और निजी। सरकारी स्तर पर, दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा, और इसी तरह, निजी क्षेत्र की हर कंपनी और संस्थान को दो दिन घर से काम करने के लिए कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा। हम इस बारे में बड़ी कंपनियों से बात करेंगे। हमने अपने वाहनों की संख्या कम कर दी है; हम कम वाहनों से यात्रा करेंगे, और जहां भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जा सकता है, हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। दिल्ली सरकार अगले छह महीने तक कोई भी नया व्हीकल (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और हाइब्रिड) नहीं खरीदेगी। इसके साथ ही जिन कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट अलाउंस दिया जाता है, उनके अलाउंस को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा, अगर वे इसका 25 प्रतिशत पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर खर्च करते हैं। 

Also Read : लहरदार बादलों का खूबसूरत दृश्य, क्या होते हैं ‘वेव क्लाउड्स’

उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपना माल ट्रकों के स्थान पर मालगाड़ियों से मंगवाएं। दिल्ली में सरकारी कॉलोनियों से लोगों को मेट्रो स्टेशन तक लाने ले जाने के लिए 58 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 50 प्रतिशत मीटिंग ऑनलाइन हों, ऐसी कोशिश की जाएगी। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से भी क्लास और मीटिंग ऑनलाइन करने की अपील की गई है। दिल्ली सरकार ने कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई की अपील की है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी सरकारी विदेश यात्रा नहीं करेगा। आगे के लिए तय सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए गए हैं। अगले तीन महीने तक दिल्ली सरकार की तरफ से कोई बड़े इवेंट नहीं किए जाएंगे। दिल्ली के लिए विशेष ट्रैवल प्लानिंग की जाएगी, ताकि बाहरी प्रदेशों के लोग दिल्ली भ्रमण कर सकें। मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को प्रमोट करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार सरकारी इस्तेमाल में भी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को ही तरजीह देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इसको लेकर एक अभियान चलाएगी और हर जन-मानस को इससे जोड़ने का काम किया जाएगा। दिल्ली की ईवी पॉलिसी बिल्कुल तैयार है, जिसको जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। बिजली बचत अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों में लगे एसी को 24 से 26 डिग्री पर सेट किया जाएगा और लाइटों की भी उसी तरह से व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली सरकार 15 मई से ही इसको एक जनअभियान के रूप में शुरू करेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

राजस्थान के नतीजों से परेशानी

September 16, 2026

यह बहुत दिलचस्प संयोग है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का यूजीसी के दिशानिर्देशों को लेकर बयान उस दिन आया, जिस दिन राजस्थान के स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजे आ रहे थे। सोमवार की सुबह नतीजे आने शुरू हुए तो भाजपा के सारे बड़े नेता हैरान थे। राजस्थान के तमाम बड़े और प्रभावशाली नेताओं के…

कांग्रेस संगठन में राहुल बड़ा बदलाव करेंगे

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी में महासचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद अब कुछ और बदलाव की बारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के 64 सचिवों में बड़ा बदलाव हो सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने भी संगठन में बदलाव किया। उसका भी सबसे बड़ा बदलाव सचिवों…

केंद्रीय एजेंसियां जाल बिछा रही हैं

September 16, 2026

डिजिटल लेन देन की शुरुआत के बाद फिशिंग शब्द की चर्चा बहुत होती है। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले फिशिंग करते हैं यानी जाल डालते हैं। वे लोगों को फंसाने वाले ईमेल और मैसेज भेजते हैं, लोगों को डराते हैं या लालच देते हैं। उसमें जो फंस जाता है तो उसको लूट लिया जाता है। ऐसे…

कांग्रेस ने तृणमूल से तालमेल नहीं किया

September 16, 2026

कांग्रेस पार्टी की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। वह अब सहयोगी पार्टियों की चिंता नहीं कर रही है और पुरानी सहयोगी पार्टियों से भी नाता तोड़ने में उसे समय नहीं लग रहा है। तमिलनाडु में उसने डीएमके को छोड़ने में एक मिनट की देरी नहीं की। वैसे ही वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस…

यूपीआई पेमेंट पर लगेगा शुल्क

September 16, 2026

नई दिल्ली। आखिरकार केंद्र सरकार ने यूपीआई से पेमेंट करने पर शुल्क लगाने का फैसला कर लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए सरकार ने ऐलान किया है कि अब किसी भी वस्तु या सेवा के लिए यूपीआई से दो हजार रुपए से ज्यादा का भुगतान करने पर 0.4 फीसदी शुल्क…

logo