तेजस्वी यादव ने बिहार में दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार से पूछे सवाल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानमंडल के चल रहे बजट सत्र में दोनों सदनों में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इधर, शनिवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद दिनों में घटित वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान जारी कर विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सहरसा में डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशनगंज में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म, पटना में महिला से रेप, बचाने गए पति को पीटा, सारण में नाबालिग से किया गया दुष्कर्म, भागलपुर में दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही है। लखीसराय में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, तो भोजपुर में यूपी की डांसर से सामूहिक दुष्कर्म।

Also Read : टी20 सीरीज: मंधाना और रोड्रिग्स का अर्धशतक

उन्होंने ऐसी 14 घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डेढ़ साल से लेकर 11 साल की बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका है और अपराधी इनके हैं।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा, “मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।” राजद नेता ने सरकार को ‘निकम्मी’ बताते हुए कहा कि अब ‘बयान बहादुर’ जवाब दें।

बता दें कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन और सदन के बाहर विपक्ष लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरता रहा है। हालांकि, सत्ता पक्ष इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रेरित बता रहा है। सत्ता पक्ष का कहना है कि पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo