रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

Categorized as प्रादेशिक समाचार

रांची में सिविल कोर्ट को हाल में मिली धमकी के बाद गुरुवार को समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी मेल के जरिए दी गई। इसकी जानकारी जैसे ही मिली, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि परिसर को उड़ाने के लिए ‘सल्फर नाइट्रेट’ आधारित बम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ई-मेल में यह भी कहा गया कि बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) भी इस विस्फोटक का पता लगाने में असफल रहेगा।

संदेश की भाषा और उसमें किए गए दावों को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम समाहरणालय परिसर पहुंची। 

Also Read : बांग्लादेश में मतदान संपन्न, कई पोलिंग बूथों पर हिंसा

प्रशासनिक भवन, विभिन्न शाखाओं के कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील स्थलों की अत्याधुनिक उपकरणों से जांच की गई। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली गई और अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई गई।

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी निगरानी बढ़ा दी गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। एहतियातन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक समाहरणालय परिसर से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि, जांच पूरी होने तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेंगी और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

इससे पहले, 6 फरवरी को रांची स्थित सिविल कोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस मामले में घंटों चले तलाशी अभियान के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को स्थायी रूप से कड़ा कर दिया गया था।

इधर, ताजा मामले में साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। धमकी भरे ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर की तकनीकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों मामलों के बीच कोई संबंध तो नहीं है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo