पांच दिन के जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से देश की आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ का दौरा शुरू करेंगे। अपनी पांच दिवसीय यात्रा में वे 5 फरवरी से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में रहेंगे। जम्मू यात्रा के समापन के दिन ही वे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे 9 फरवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। वे स्थानीय राजनीतिक नेताओं से बातचीत करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे व उनका शुभारंभ करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पहुंचेंगे और एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया एजेंसियां, जम्मू-कश्मीर के नागरिक और पुलिस-प्रशासन व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सीधे लोक भवन जाएंगे, जहां वे अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलेंगे। शुक्रवार को वे सुबह कठुआ जिले के हीरानगर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा कर सकते हैं और बॉर्डर पर मौजूदा हालात के बारे में बीएसएफ अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। बाद में वे सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा करेंगे।

Also Read : बिहार विधानसभा में तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर रखा पक्ष

अधिकारियों ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह गृह मंत्री अमित शाह जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां वह जम्मू-कश्मीर के लिए कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।

यह एक महीने से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की दूसरी हाई-लेवल समीक्षा बैठक होगी। पिछली बार 8 जनवरी को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी।

जम्मू से 7 फरवरी को गृह मंत्री सीधे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर इलाके से जुड़े आदिवासियों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही वे नक्सल पुनर्वास स्कीम की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह 9 फरवरी को वापस दिल्ली लौटेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी शुरू

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल की जंग के कारण खाड़ी के अलग अलग देशों में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू हो गई है। खाड़ी देशों में विमानों की सीमित सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को सात उड़ानें भारत पहुंचीं, जिनमें करीब 21 सौ भारतीय नागरिक वापस लौटे। इन्हें विशेष उड़ानों से लाया…

logo