बिहार विधानसभा में तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर रखा पक्ष

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बिहार में सरकार न्याय के साथ विकास की राह पर नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश की राह पर चल रही है।  

उन्होंने कुछ देर सदन में खड़े होकर, उसके बाद पैर के अंगूठे में दर्द के कारण बैठकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र को डर तंत्र में बदल दिया गया है। उन्होंने बिहार की विभिन्न आपराधिक घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की हालत देखकर तो यही लगता है कि अपराधियों को पूरा विश्वास हो गया है कि ये सरकार उनका कुछ नहीं ‘उखाड़’ सकती है। बिहार के अपराधियों में डर नहीं और सरकार में शर्म भी नहीं है। 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आज थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है और सरकार पूरी तरह मदहोश है। जनता में इस सरकार के लिए अफसोस और आक्रोश है। 

Also Read : नीट छात्रा की मौत जांच मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं

बिहार सरकार कोल्ड स्टोरेज बन चुकी है, जहां हर मामले को ठंडा कर दिया जाता है। बिहार के विकास के सरकार के दावे पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को बताना चाहिए कि अगर बिहार में विकास हो रहा है तो बिहार किस चीज में नंबर वन है। राज्य प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा, स्वास्थ्य में सबसे पीछे है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। भ्रष्टाचार में अव्वल है। अपराधियों का बोलबाला है। जिन गरीबों का वोट लिया, उनके घर को उजाड़ रहे हैं। 

उन्होंने बिहार के विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज की भी चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार की वही स्थिति है जो 1960 में थी। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार है, मुख्यमंत्री दिल्ली चले, हम लोग भी साथ हैं और पीएम से बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार है, डबल उपमुख्यमंत्री हैं, डबल हंड्रेड में विधायक हैं, लेकिन आज भी बिहार जहां खड़ा था, वहीं खड़ा है। हम विशेष राज्य की मांग का पूरा सपोर्ट करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुझसे कहते हैं कि बाज बनो। बाज बनोगे तो बाकी पक्षी तुमसे नीचे उड़ेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo