सीएम नीतीश ने पीएमसीएच पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) के पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। बताया गया कि रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों के अलावा हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

नवनिर्मित आपातकालीन भवन के 5वें फ्लोर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। 

Also Read : भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहां चिकित्सकों के आवास की सुविधा भी सुनिश्चित कराई जाए। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और समय पर इलाज मिल सके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। 

उन्होंने कहा, “यह जरूरी है कि यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी। पीएमसीएच 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।

सीएम नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क और सौंदर्यकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि भी उपस्थित रहे। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo