अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन’ के लिए दिल्ली मेट्रो को बधाई: रेखा गुप्ता

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन के पास दिल्ली मेट्रो के नवनिर्मित अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन’ का शुक्रवार को उद्घाटन किया। नया इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन बनने पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो को बधाई दी है और भविष्य में आर्थिक और प्रशासनिक तौर पर सहायता देने का आश्वासन दिया है।

मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं दिल्ली मेट्रो को बधाई देती हूं। इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन बनाया गया है जो कई मेट्रो लाइन को बिजली की आपूर्ति करेगा। 18 महीने के कार्यकाल में इसे आधुनिक तकनीक के मुताबिक तैयार किया गया है। दिल्ली मेट्रो में किसी भी लाइन में बिजली की कमी न हो, उस उद्देश्य से इस सबस्टेशन को विकसित किया गया है। मुझे खुशी है कि देश में दिल्ली मेट्रो एक विश्वास के रूप में उभरी है।

उन्होंने कहा कि मेट्रो बिजली आपूर्ति की किसी भी समस्या के बिना लगातार बढ़ रही है और बेहतर तरीके से काम कर रही है।

Also Read : मध्य प्रदेश में वन पर्यटन पर जोर : मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा, “मेट्रो दिल्ली की लाइफलाइन है। प्रतिदिन 35 लाख लोग सफर करते हैं। स्टेशन बदलने वाले यात्रियों के आधार पर यह संख्या 65 लाख के आस-पास है। हमारी कोशिश है कि सार्वजनिक परिवहन के रूप में दिल्ली मेट्रो का और विकास हो। अन्य कॉरिडोर पर काम शुरू हो। इसमें दिल्ली सरकार वित्तीय और प्रशासनिक रूप से पूर्ण सहयोग देगी। हम मेट्रो को बेहतर बनाते हुए दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिसर में पौधारोपण भी किया और अधिकारियों से सबस्टेशन के ऑपरेशन के बारे में जानकारी लेती दिखीं।

इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सह परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार हो रहा है। 24 दिसंबर को कैबिनेट ने 16 किलोमीटर के तीन नए कॉरिडोर को स्वीकृति दी थी, जिनकी लागत लगभग 12,015 करोड़ रुपये होगी। इसमें मजेंटा लाइन विस्तार को भी स्वीकृति मिली है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo