मध्य प्रदेश में वन पर्यटन पर जोर : मोहन यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में जंगलों के बीच रहने वाले परिवारों को रोजगार दिलाने और आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए वन पर्यटन पर जोर दिया जा रहा है।

राजधानी भोपाल में आयोजित भारतीय वन सेवा अधिकारियों की मीट में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वन पर्यटन के जरिए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार काम कर रही है। जो वनों के अंदर ग्रामीण जन रहते हैं, उनकी आय के साधन बढ़ाने के लिए जनजाति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि देश के सबसे अच्छे विभागों में से राज्य का वन विभाग है। वन विभाग के प्रयास से चीता जैसे प्रोजेक्ट से लेकर वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने अपनी अच्छी भूमिका निभाई है। सबसे बड़ा टाइगर स्टेट, चीता स्टेट, घड़ियाल- मगरमच्छ कई प्रकार के वन्य जीवों को संवारते हुए राज्य को दो नए टाइगर अभ्यारण दो साल में मिलने का सौभाग्य मिला है, जल्दी ही असम से जंगली भैंसा भी लाए जाएंगे। 

Also Read : भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला

उन्होंने कहा कि उम्मीद है समृद्ध मध्य प्रदेश में वन संपदा के संरक्षण का जो दौर चल रहा है वह आगे भी चलता रहेगा। बीते सालों में नर्मदा नदी में मगरमच्छ छोड़े थे, आने वाले समय में चंबल में घड़ियाल छोड़े जाने हैं। कछुए की भी बहुत अच्छी प्रजाति संवर्धन का काम राज्य सरकार कर रही है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य में टाइगर के साथ हाथी भी स्थाई रूप से हमारे यहां बसेरा कर चुके हैं। हाथियों के संरक्षण के लिए वन अमले को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे है। पिछले सालों की तुलना में 10 प्रतिशत से भी काम दुर्घटनाएं हुई है, 90 प्रतिशत घटनाओं में कमी आई है। इस दिशा में और अच्छे काम किए जाएं इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo