मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देशभक्तों के बलिदान को याद रखते हुए हमेशा देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और न्याय के रास्ते पर चलना चाहिए। 

धामी ने आगे कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में हम अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास,’ यह मंत्र हमें अपने काम में अपनाना चाहिए ताकि हम देश और राज्य की तरक्की में योगदान दे सकें।

मुख्यमंत्री ने खासतौर पर उत्तराखंड की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा केदार धाम से जो कहा कि यह दशक उत्तराखंड का होगा, वह हमारे लिए रोडमैप की तरह है। इस रोडमैप को मानते हुए हर उत्तराखंडवासी को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने तक बहुत संघर्ष हुए और आंदोलनकारियों की तपस्या रही। उनके प्रयासों और बलिदान के कारण ही आज हम एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में हैं।

Also Read : श्रेयस तलपड़े: एक्टिंग से लेकर ओटीटी तक का सफर

धामी ने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी यह है कि उत्तराखंड को हिंदुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाएं। इसके लिए हमें मेहनत, ईमानदारी और सभी के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि आज के अवसर पर हम संकल्प लें कि हम अपने राज्य और देश की तरक्की में योगदान देंगे।

वहीं, हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले पर हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हमने शुरू से कहा है कि ये सभी धार्मिक स्थल, हमारे प्राचीन स्थल, हमारे मंदिर, विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोगों द्वारा मैनेज और देखे जाते हैं, जिनमें तीर्थ सभा, गंगा सभा, केदार सभा और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ-साथ हमारे पूजनीय संत समुदाय भी शामिल हैं। क्योंकि वे ही इन जगहों को मैनेज करते हैं, इसलिए हमने कहा है कि सरकार उनकी राय और विचारों के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। इससे जुड़े कानूनों का भी अध्ययन किया जाएगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo