गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था

Categorized as प्रादेशिक समाचार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सभी लाइनों पर सुबह 3 बजे से शुरू हो जाएंगी। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए 26 जनवरी (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू होंगी।

डीएमआरसी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सुबह 3 बजे से 6 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15-15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद दिनभर मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी, ताकि आम यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं और सुबह के समय मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाएं, ताकि भीड़भाड़ और परेशानियों से बचा जा सके।

Also Read : रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी दिल्ली की नई पहल, युवा फैकल्टी को मिलेगा फंड

प्रेस नोट में आगे कहा गया कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। इससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को भी समारोह स्थल तक पहुंचने में अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।

डीएमआरसी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू होंगी। जैसे ही देश गणतंत्र दिवस के गौरव और भावना का जश्न मनाएगा, दिल्ली मेट्रो 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को सभी लाइनों पर सुबह 3 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यह खास इंतजाम लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में आसानी हो और वे गणतंत्र दिवस समारोह देख सकें, इसके लिए किया गया है।

पोस्ट में आगे लिखा गया यात्रियों की यात्रा आसान बनाने के लिए, ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद, बाकी दिन रेगुलर टाइमटेबल फॉलो किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं और आखिरी समय की किसी भी परेशानी से बचने के लिए सुबह की मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करें। गणतंत्र दिवस पर पूरे नेटवर्क के मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा पूरी तरह से चालू रहेगी, जिससे समारोह में शामिल होने वालों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo