छत्तीसगढ़: स्टील प्लांट में विस्फोट से 7 मजदूरों की मौत

Categorized as प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार के पास भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुलाही स्थित रियल स्पॉट स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डीएससी कोयला भट्ठे में हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

स्टील प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे के आसपास कुछ मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भट्ठे में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद भट्ठे से गर्म कोयला बाहर आ गया, जिसकी चपेट में सफाई कर रहे मजदूर आ गए। गर्म कोयले और तेज तापमान के कारण मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस गंभीर हादसे के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है। न ही हादसे के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है। प्रबंधन की चुप्पी को लेकर मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Also Read : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों व प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सुबह के समय भट्ठे के आसपास संयंत्र के मजदूर सफाई कार्य में लगे हुए थे, तभी जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद गर्म कोयला और राख मजदूरों पर गिर गई, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और धुआं आसमान में फैल गया। घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस से मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमें बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में धमाके की दुखद खबर मिली है। इस भयानक हादसे में कई फैक्ट्री मजदूरों की मौत की खबर है। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की ताकत दे।

उन्होंने आगे लिखा कि हम सरकार और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि घायलों को सही इलाज दिया जाए। हम यह भी मांग करते हैं कि मरने वालों के परिवारों को सही मुआवजा दिया जाए, घटना की हाई-लेवल जांच की जाए और इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हालांकि विष्णु देव साई की छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक किसी भी पीड़ित के लिए कोई एक्स-ग्रेसिया अनाउंस नहीं किया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo