मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और  कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक, प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार देर को दावोस से लंदन पहुंचे। लंदन पहुँचने पर लंदन में निवास कर रहे झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। 

पारंपरिक गीत संगीत से हुआ स्वागत

लंदन पहुँचने पर झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी  कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से भावनात्मक स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपके इस स्वागत सम्मान से अभिभूत हूँ। निशब्द हूँ। मेरे प्रति आपका यह देखकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। लंदन में हमारे लोग झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। आप सबका हार्दिक आभार।

Also Read : इंजीनियर युवराज की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

कल्पना मुर्मू सोरेन, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति, झारखंड विधानसभा एवं विधायक ने कहा की हेमंत जी एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ देर रात लंदन पहुंची।झारखण्ड के हमारे स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत के लिए हार्दिक आभार।सभी को झारखण्डी जोहार!

अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हुए भावुक

झारखण्ड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के अन्य सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी  कल्पना मुर्मू सोरेन का पारंपरिक गीत संगीत से स्वागत उनके द्वारा मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी  कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रति स्नेह और प्यार को दर्शाता । अपने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वे लोग भावुक हो गए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo