नितिन नबीन का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना जेन-जी के लिए बड़ा संदेश: अनुराग ठाकुर

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में मंगलवार को उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पार्टी नेता और कार्यकर्ता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जश्न मना रहे हैं। मंगलवार को ही नितिन नबीन के नाम की औपचारिक घोषणा होनी है।  

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा सबसे पहले मैं नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। महज 45 साल की उम्र में वह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वह पांच बार के विधायक रह चुके हैं, पूर्व मंत्री रहे हैं और पार्टी के भीतर युवा मोर्चा के राज्य महामंत्री, राज्य युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

अनुराग ठाकुर ने इसे जेन-जी के लिए एक बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को आगे आने, राजनीति से जुड़ने, मुख्यधारा में आने और राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने एक लाख युवाओं को राजनीति में आने की बात कही थी।

Also Read : बिहार में जमीन माप प्रक्रिया होगी तेज : नीतीश कुमार

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में बिहार से लेकर बंगाल और तमिलनाडु तक कई बड़ी चुनौतियों का सामना करेगी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जैसे लोकप्रिय नेता, अमित शाह जैसे रणनीतिकार और अब युवा, तेजतर्रार राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा हर चुनौती को पार करेगी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा बंगाल में भी भगवा फहराएगी और अन्य राज्यों में भी एनडीए की सरकार बनाएगी। परिवारवाद के आरोपों पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों में पद परिवार के नाम या रिश्तों के आधार पर मिलते हैं, जबकि भाजपा में काम करने वालों को आगे बढ़ाया जाता है।

उन्होंने कहा हमारी पार्टी में मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा हम सब के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले गुरुद्वारा में आए। हम सब के लिए बड़े गौरव की बात है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

इस मौके पर बिहार से आए विधायक बीरेंद्र सिंह ने कहा यह पहली बार है कि हमारे प्रधानमंत्री और अमित शाह ने बिहार से किसी को नेशनल प्रेसिडेंट चुना है। हम उन्हें दिल से बधाई देते हैं और नितिन नबीन को शुभकामनाएं देने के लिए बिहार से आए हैं, जिन्होंने यह पद संभाला है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo