इंदौर में पानी पीने से हुई मौत, ये है ‘अर्बन मॉडल’ : राहुल गांधी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई त्रासदी को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि इंदौर में पानी पीने से हुई मौतें अर्बन मॉडल हैं। यह स्थिति सिर्फ इंदौर में नहीं है बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में है जहां लोगों को पीने का साफ पानी भी नहीं मिल रहा है।

दरअसल पिछले दिनों भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बड़ी त्रासदी हुई और कई लोग जान गंवा चुके हैं। इतना ही नहीं, अब भी कुछ लोगों का उपचार जारी है। पीड़ितों से मुलाकात करने राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “पानी पीने से हुई मौतों के बाद भी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल रहा है। पानी पीकर लोग मरते हैं। यह है अर्बन मॉडल और यह सिर्फ इंदौर में नहीं है। यह अलग-अलग शहरों में हो रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है साफ पानी देने की। यह सब जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है और यहां पर जिन लोगों ने काम कराया है, कोई तो जिम्मेदार होगा। इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Also Read : देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो लोग बीमार हुए हैं और इलाज कराया है, उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि यह सब सरकार की लापरवाही से हुआ है। यहां आज भी साफ पानी नहीं मिल रहा है। कुछ व्यवस्थाएं की हैं और यह कुछ दिन ही चलेगा। मीडिया और देश का ध्यान है इसलिए चल रहा है। जैसे ही ध्यान हटेगा, वापस वही हालत हो जाएगी। यहां के लोग कह रहे हैं कि व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए, तो इसमें गलत क्या है? सरकार की जो जिम्मेदारी है, वह उसे निभानी चाहिए।

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि आपको पीड़ितों से मिलने से रोका गया, तो उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया और कहा कि मैं उनके साथ खड़ा हूं और मिलने आया हूं। यह राजनीति नहीं है; मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां के लोगों की मृत्यु हुई है। यहां के लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। इनका मुद्दा उठाना है; मैं उनकी मदद करने आया हूं। ये कोई गलत काम नहीं है। मेरी जिम्मेदारी बनती है। हमारे देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। मैं उनकी मदद करने आया हूं, उनके साथ खड़े होने आया हूं।

इससे पहले राहुल गांधी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उसके बाद पीड़ितों से चर्चा की, साथ ही दूषित पानी की वजह को भी जाना।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo