दिग्विजय सिंह सामाजिक न्याय और दलित उत्थान के हितैषी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राज्य की सत्ता में कांग्रेस के आने पर अनुसूचित जाति और जनजाति का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी बयान की चौतरफा चर्चा है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को सामाजिक न्याय और दलित उत्थान का हितैषी करार दिया है। 

दरअसल, बीते रोज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल डिक्लेरेशन पर चर्चा के दौरान राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग का मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से बनाए जाने की पैरवी की थी। उनके इस बयान के बाद से सियासी गर्माहट है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के बाद कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अहिरवार ने उन्हें पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल को सामाजिक न्याय और उत्थान के लिए याद किया जाएगा।

कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने संवेदनशील, लोकतांत्रिक, समतामूलक वक्तव्य के लिए दोनों वर्गों की ओर से दिग्विजय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में यह बयान सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Also Read : आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अहिरवार ने आगे लिखा कि राज्य की लगभग 17 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति है और इसकी भावना और अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा में अनुसूचित जाति वर्ग से प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। यह न केवल सामाजिक संतुलन और संवैधानिक भावना के अनुरूप होगा बल्कि दलित समाज के आत्मसम्मान और राजनीतिक सहभागिता को भी व्यक्त करेगा।

इस पत्र में आगे कहा गया है कि दिग्विजय सिंह के अनुभव, मार्गदर्शन और प्रभावशाली भूमिका के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष इस संदर्भ में पहल भी की जाएगी और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती प्रदान की जाएगी।

यहां यह बताना लाजमी होगा कि दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है और दिग्विजय सिंह ने आगे राज्यसभा में न जाने की इच्छा जताई है। इसके चलते ही राज्य में एक बार फिर कांग्रेस के भावी दावेदारों के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo