राजद और कांग्रेस के विधायकों में अपनी पार्टी और गठबंधन को लेकर नाराजगी : चिराग पासवान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की आंतरिक कमजोरियों को उजागर करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद में असंतोष साफ दिख रहा है।

चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जो बात साफ है, उसके लिए सबूत की क्या जरूरत है? जब आपका अपना विधायक आपकी पार्टी के कार्यक्रम में नहीं आता, तो यह साफ दिखाता है कि वहां कुछ ठीक नहीं है। मैंने पहले भी कहा है कि राजद और कांग्रेस के विधायकों में अपनी पार्टियों और गठबंधन को लेकर जो नाराजगी थी, वह अब सामने आ रही है। उनकी पार्टी और विधायक एकजुट रहेंगे या नहीं, इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर भी कटाक्ष किया। तेजस्वी ने लोकतंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ‘लोक की हार हुई, तंत्र जीता’। चिराग ने पलटवार करते हुए कहा, “यह कैसा लोकतंत्र है जिसका विपक्ष बार-बार जिक्र करता है? यह कैसी डेमोक्रेसी है जहां विपक्ष खुद ही चुप रहेगा? क्या इसी वजह से आपको विपक्ष की भूमिका दी गई थी? अगर आपको चुप ही रहना था, तो आपको विपक्ष के नेता का पद किसी और को दे देना चाहिए था।

Also Read : हरे निशान में खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट

इसके अलावा, महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर चिराग पासवान ने कहा, “यह ऐसी सोच है जो देश को बांटती है। हम सब भारतीय हैं, और हर भारतीय को सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। भाषाएं एक-दूसरे के लिए दोस्त, साथी और पार्टनर की तरह होती हैं। उन्हें साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल भी ऐसी सोच का समर्थन नहीं करता, जहां आप एक विदेशी भाषा को अपनाते हैं, आपको इंग्लिश से कोई आपत्ति नहीं है, आप अपने बच्चों को इंग्लिश-मीडियम स्कूलों में भेजते हैं, आप अपने बच्चों को विदेश पढ़ने भेजते हैं, लेकिन आपको एक भारतीय भाषा को अपनाने पर आपत्ति होती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo