एनसीपी (शरद पवार गुट) से गठबंधन पर अजित पवार की दो टूक

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन, भविष्य की राजनीति और चल रही अटकलों पर अपनी बात रखी है। 

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह व्यावहारिक सोच के तहत किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य वोटों के बंटवारे को रोकना है।

एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अजित पवार ने कहा, “इसमें गलत क्या है? हमारा मकसद वोटों का विभाजन रोकना था, इसलिए हमने गठबंधन किया। स्थानीय स्तर पर हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की भी यही भावना थी कि अगर गठबंधन किया जाए तो बेहतर नतीजे आ सकते हैं।

भविष्य में एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अजित पवार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान मौजूदा चुनावों पर है। उन्होंने कहा, “इस समय हमारी प्राथमिकता सिर्फ वर्तमान चुनाव हैं। इन चुनावों में सकारात्मक परिणाम लाने के लिए हम पूरी ताकत लगा रहे हैं। यही अभी हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।

Also Read : अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाई : सीएम योगी

एनसीपी (शरद पवार गुट) और एनसीपी (अजित पवार) के विलय को लेकर चल रही अटकलों पर भी उपमुख्यमंत्री ने विराम लगाया। उन्होंने कहा, “हमने इस बारे में अभी कोई विचार नहीं किया है। पहले चुनाव हैं, उसके बाद देखा जाएगा।

जब उनसे शरद पवार और सुप्रिया सुले से बातचीत को लेकर सवाल किया गया, तो अजित पवार ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।

परिवार और आपसी संबंधों पर बोलते हुए अजित पवार ने कहा कि वे सभी एक ही परिवार का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, “हम एक परिवार हैं। साथ बैठते हैं, साथ उठते हैं, खुशी और दुख में एक-दूसरे के साथ रहते हैं। क्या हर परिवार में ऐसा नहीं होता? अगर परिवार सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है, तो इसमें गलत क्या है?

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए अजित पवार ने कहा कि दोनों दलों की कोशिशें चल रही हैं। अब तक दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ते थे और उनके वोटर भी अलग थे। अगर वे साथ आते हैं तो वोटों का बंटवारा नहीं होगा, जिससे उन्हें फायदा होगा। यह बात सही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo