जी रामजी योजना पर तथ्यात्मक बात करें कांग्रेस: मोहन यादव

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बदलकर विकसित भारत जी रामजी योजना लागू किए जाने पर कांग्रेस के विरोध पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर योजना में कोई कमी दिखती है तो तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है। 

भोपाल में संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र सरकार की जी रामजी योजना से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ के साथ राज्य को होने वाले फायदे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जहां 100 दिन का काम मिलता था, वहीं इस योजना से 125 दिन का काम मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायतों के सुझाव के आधार पर काम होंगे। इसमें गोशाला व तालाब निर्माण आदि को भी शामिल किया गया है।

Also Read : बिहार में आम लोगों को अधिकारियों से मिलना हुआ आसान: नीतीश कुमार

कांग्रेस द्वारा लगातार मनरेगा के स्थान पर जी रामजी योजना का विरोध किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता चाहे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी और जीतू पटवारी, उन्हें तथ्यात्मक तरीके से इस योजना की कमी बतानी चाहिए; विपक्ष में हैं, इसलिए सिर्फ विरोध नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से सकारात्मक और तथ्यात्मक बात आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ें, इस दिशा में भी सरकार के प्रयास किए जाएंगे। गोपालन, मछली पालन और कुटीर उद्योग के क्षेत्र में भी इस योजना को जोड़ा जाएगा ताकि रोजगार बढ़े और आर्थिक स्थिति में सुधार आए। इसे राज्य के 15 विभागों से जोड़ा जा रहा है। इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा 60 अनुपात 40 का प्रावधान किया गया है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इसमें सरकार सक्षम है और इसे राज्य में पहले ही लागू किया जा चुका है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo