झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी की स्वीकृति के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बहुप्रतीक्षित चुनाव की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2026-31 के कार्यकाल के लिए काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 12 मार्च 2026 को प्रेफरेंशियल वोटिंग सिस्टम के तहत कराया जाएगा।

अधिसूचना के मुताबिक, यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 नवंबर 2025 और 8 दिसंबर 2025 को पारित आदेशों के अनुपालन में कराया जा रहा है। चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ होगी। इसके बाद 21 से 27 जनवरी तक मतदाता सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 3 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। 

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 10 और 11 फरवरी को होगी। नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची 14 फरवरी को जारी होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है और 18 फरवरी को अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी।

Also Read : फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक वीडियो

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के तहत झारखंड स्टेट बार काउंसिल की कुल सदस्य संख्या 25 है। इनमें से 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिनमें 5 सीटें चुनाव के माध्यम से और 2 सीटें सह-नामांकन (को-ऑप्शन) के जरिए भरी जाएंगी। इसी प्रावधान के कारण इस बार 23 सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। 

इसके साथ ही यह भी अनिवार्य है कि निर्वाचित सदस्यों में न्यूनतम संख्या ऐसे अधिवक्ताओं की हो, जो कम से कम 10 वर्षों से स्टेट रोल पर दर्ज हों। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा स्थित नॉर्थ ऑफिस परिसर से संचालित की जाएगी। मतदान राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर कराया जाएगा, जबकि मतगणना की तिथि और स्थान का निर्धारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बाद में किया जाएगा। 

बार काउंसिल चुनाव को लेकर राज्यभर के अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह चुनाव अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व और बार की नीतियों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo