उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भागलपुर में लगाया भूमि सुधार जनकल्याण संवाद

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम जारी है। सोमवार को वे भागलपुर के टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और ‘ऑनस्पॉट’ लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कोताही बरतने वाले अधिकारियों की क्लास भी लगाई। उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को समय पर अपने दायित्व निभाने होंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना होगा। पुराने मामलों को देखना भी अधिकारी की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने साफ कहा कि जब जनता अपनी समस्या लेकर आती है, तो हमें उसे प्राथमिकता देनी होगी। अधिकारियों का काम केवल रिपोर्ट बनाना या फाइलें चलाना नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना भी है। पुराने मामलों के पेंडिंग रहने से सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। अक्सर पुराने मामलों की अनदेखी की शिकायतें सामने आती हैं। 

Also Read : विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे श्रेयस अय्यर

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “भूमि जनसंवाद का मकसद गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। यदि अधिकारी सिर्फ फाइलें घुमाते रहेंगे और कोर्ट का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बचेंगे, तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विजय सिन्हा जहां प्रमंडलवार भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, वहीं बिहार राजस्व सेवा संघ उनके विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इधर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा इस संवाद कार्यक्रम से पहले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। 

उन्होंने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, “आज भागलपुर की पावन धरती पर स्थित बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। देवाधिदेव महादेव की अनुकंपा से समस्त बिहारवासियों एवं भागलपुरवासियों के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी हार्दिक कामना और प्रार्थना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo