राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक

Categorized as प्रादेशिक समाचार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं बीएनपी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने बांग्लादेश उच्चायोग में मौजूद शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। विशेषज्ञों का कहना है कि बेगम जिया के निधन से न केवल बांग्लादेश, बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। वहीं राजनाथ सिंह ने लिखा कि भारत सरकार और भारतीय जनता बेगम जिया के परिवार तथा बांग्लादेश के नागरिकों के साथ इस कठिन घड़ी में खड़ी है। 

रक्षा मंत्री ने बेगम जिया के राजनीतिक योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह क्षति बांग्लादेश की राष्ट्रीय राजनीति के लिए अत्यंत दुखद है। विभिन्न राजनीतिक दलों व नेताओं ने उनके परिवार की दृढ़ता और साहस की कामना की है। खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

Also Read : देश में जल्द चलेगी बुलेट ट्रेन, अश्विनी वैष्णव

गौरतलब है कि 23 नवंबर को खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें ढाका स्थित एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खालिदा जिया ने 41 साल तक बीएनपी का नेतृत्व किया और 1990 के दशक के तानाशाही- विरोधी आंदोलन के दौरान उन्हें ‘समझौता न करने वाली लीडर’ का खिताब मिला था। जिया पांच बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रहीं, तीन बार प्रधानमंत्री और दो बार विपक्ष की नेता की जिम्मेदारी निभाई थी। जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका गए थे। 

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया गंभीर बीमारियों से लंबे समय तक जूझने के बाद 31 दिसंबर 2025, बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक हो गईं। बेगम जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां पहुंचे हुए थे। विदेश मंत्री ने बांग्लादेश में बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की थी। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पर्सनल लेटर दिया। भारत सरकार और लोगों की ओर से गहरी संवेदनाएं जताईं। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo