झारखंड के हजारीबाग में जेपी सेंट्रल जेल की पांच लेयर सुरक्षा तोड़कर तीन सजायाफ्ता कैदी फरार

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में शुमार हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन सजायाफ्ता कैदी फरार हो गए हैं। फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रारंभिक सूचना है। कैदियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जाता है कि नियमित प्रक्रिया के तहत कैदियों की गिनती के लिए उन्हें बैरक से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान तीनों कैदी अचानक लापता पाए गए। 

प्रारंभिक तौर पर जेल कर्मियों को आशंका थी कि वे जेल परिसर के भीतर ही कहीं होंगे, जिसके बाद आंतरिक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। काफी देर तक तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल जिला पुलिस को सूचना देकर सहयोग मांगा गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। 

Also Read : सेना ने गोला-बारूद की आपूर्ति में हासिल की 90 प्रतिशत से अधिक आत्मनिर्भरता

पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

हजारीबाग पुलिस के साथ-साथ अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है ताकि किसी भी संभावित मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। चौंकाने वाली बात यह है कि जेपी कारा में पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है, सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी होती है और हर प्रवेश व निकास द्वार पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। इस जेल में कुख्यात अपराधी, नक्सली और कई हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदियों को भी रखा जाता है। 

हाल के दिनों में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया था। जेल आईजी ने सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में 12 सुरक्षा कर्मियों को निलंबित भी किया था। बावजूद इसके यह घटना सामने आने से एक बार फिर हजारीबाग जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर सवालिया निशान लग गया है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo