गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल की 2026 के प्रारंभ पर अभिनव भेंट, गिफ्ट सिटी में आईएआईआरओ की होगी स्थापना

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को अधिक सुदृढ़ बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर एआई इकोसिस्टम को गति देने की पहल वर्ष 2026 के प्रारंभ में गुजरात ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के दिशादर्शन में की है। 

मुख्यमंत्री ने इस उद्देश्य से राज्य सरकार, भारत सरकार तथा इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए) की त्रिपक्षीय भागीदारी से इंडियन एआई रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (आईएआईआरओ) की स्थापना करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।

प्रधानमंत्री मोदी की विजनरी लीडरशिप में गुजरात ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में पीपीपी मॉडल पर इंडियन एआई रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना करने वाले देश के प्रथम राज्य का गौरव प्राप्त किया है।

गिफ्ट सिटी में आगामी 1 जनवरी 2026 से यह आईएआईआरओ स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में कार्यरत किया जाएगा। इस इंडियन एआई रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन का गठन कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के अंतर्गत नॉन-प्रॉफिट मेकिंग इंस्टीट्यूट के रूप में किया जाएगा।

इतना ही नहीं, इस प्रोजेक्ट के लिए प्रथम पांच वर्ष के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें राज्य और केंद्र सरकार तथा निजी भागीदार, तीनों का 33.33 प्रतिशत योगदान रहेगा।

Also Read : पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के घर पर हमले की खबरों पर चिंता जताई

इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस आईएआईआरओ के लिए एंकर निजी भागीदारी के रूप में जुड़ा है और वर्ष 2025-26 के लिए 25 करोड़ रुपए का योगदान देने वाला है। इस आईपीए में सिप्ला, टोरेंट फार्मा, सन फार्मा जैसी कंपनियों सहित लगभग 23 अग्रणी फार्मा कंपनियों का समावेश होता है।

गुजरात की यह पहल भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया एआई मिशन तथा राज्य सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एआई एक्शन प्लान के उद्देश्यों के साथ सुसंगत है। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि तथा अन्य सेवाओं में परिवर्तनकारी सुधारों से लाखों लोगों के जीवन को अधिक सरल बनाकर सस्टेनेबल डेवलपमेंट को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने एआई टास्क फोर्स का गठन भी किया है। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब आईएआईआरओ को एआई के लिए मल्टी डिसिप्लिनरी हब बनाने की मंशा रखी गई है।

आईएआईआरओ की मुख्य गतिविधियों में अद्यतन एआई रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एआई आधारित प्रोडक्ट्स तथा सॉल्यूशन्स के विकास एवं शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्टार्टअप्स तथा सरकार के बीच सहयोग को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (आईपी) क्रिएशन, कैपेसिटी बिल्डिंग तथा पॉलिसी बेस्ड रिसर्च पर भी आईएआईआरओ फोकस करेगा। आईएआईआरओ हाइब्रिड कम्प्यूट मॉडल के अंतर्गत कार्य करेगा। इसमें ऑन-प्रिमाइसेस जीपीयू इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ इंडियाएआई क्लाउड जैसे नेशनल प्लेटफॉर्म्स का समन्वय भी किया जाएगा।

सीएम भूपेंद्र पटेल के दिशादर्शन में गुजरात की यह पहल एआई के लिए कुशल एवं भावी मानव संसाधन तैयार करने के साथ-साथ एआई सेक्टर में भारत को ग्लोबल कम्पीटिटिव लीडर के रूप में स्थापित करेगी और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी इनोवेशन के लिए गुजरात का स्थान अधिक मजबूत बनाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo