वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नितिन नबीन से की मुलाकात

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सोमवार को मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।  

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की जानकारी शेयर की गई। पोस्ट में बताया गया कि निर्मला सीतारमण ने नितिन नबीन को पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नितिन नबीन को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। नितिन नबीन संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

Also Read : भाजपा की बीएमसी चुनावों के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

इससे पहले 26 दिसंबर को नितिन नबीन ने वीर बाल दिवस के मौके पर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

26 दिसंबर को ही नितिन नबीन ने शुक्रवार को गुवाहाटी का दौरा किया था, जहां उन्होंने अहम बैठकों में हिस्सा लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया था।

भाजपा असम राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने पार्टी कैडर की प्रतिबद्धता और ऊर्जा की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ता ही असम में भाजपा की बढ़ती ताकत की असली वजह हैं।

उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क बढ़ाने और आम लोगों से जुड़ाव को और मजबूत करने का आह्वान किया था।

नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विकास एजेंडे और कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने की अपील की थी ताकि मतदाता भाजपा की सुशासन और विकास की सोच से जुड़े रहें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo