तकनीक और रिसर्च के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को मिल रही नई गति : गिरिराज सिंह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों, शोध की भूमिका और सस्टेनेबिलिटी को लेकर भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तकनीक और रिसर्च के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति मिल रही है, जो आने वाले समय में देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तकनीक को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इस बात को भली भांति समझा जा सकता है कि हम बिना तकनीक के कुछ भी नहीं कर सकते हैं। तकनीक से हमारे विकास को नई गति मिलती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हमें तकनीक के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिलते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की तारीख में टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी तकनीक का हस्तक्षेप व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। इस टेक्सटाइल क्षेत्र में नई गति देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में काफी प्रयोग होते हुए दिखेंगे। आज समस्त विश्व की निगाहें भारत पर हैं, क्योंकि हमारा देश सस्टेनेबिलिटी को काफी प्राथमिकता देता है।

Also Read : हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल में नेचुरल फाइबर से लेकर टेक्निकल फाइबर और कार्बन फाइबर तक सभी आते हैं, चाहे स्पेस के लिए फाइबर बनाना हो या फैशन के लिए या फिर बल्क कंटेनर के लिए। आज भारत में टेक्निकल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट नहीं करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। यह सब कुछ शोध की वजह से मुमकिन हो पाया है। आज हम सभी लोगों को यह बात समझनी होगी कि बिना शोध के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं और अगर आज हम टेक्सटाइल के क्षेत्र में इस विकास की गति को देख पा रहे हैं, तो मुख्यत: इसका श्रेय शोध को जाता है। आगामी दिनों में हमें इसके सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। हम कितना भी कुछ कर लें, लेकिन हमें रिसर्च का सहारा लेना ही पड़ता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि टेक्सटाइल से जुड़ी इस बैठक में आगामी दिनों में एक नई चीज निकलकर सामने आएगी, जिससे हमारे देश के विकास को नई गति मिलेगी। हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हम नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo