दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब मौसम का असर सभी एयरलाइनों की उड़ानों पर पड़ा है। इस बीच एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए सुरक्षा कारणों से कई उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी है। इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस ने भी कोहरे को लेकर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। 

एयर इंडिया ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई है, जिससे सभी एयरलाइनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही उड़ान संचालन सुरक्षित होगा, सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और लंबे समय तक असमंजस की स्थिति से बचाने के लिए कुछ उड़ानों को रद्द किया गया है।

Also Read : साउथ अफ्रीकी टीम में बार-बार बदलावों से परेशान स्टेन

एयर इंडिया ने माना कि उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड टीमें यात्रियों की मदद और सहयोग के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति एयर इंडिया की वेबसाइट पर जरूर जांच लें।

एयर इंडिया द्वारा अब तक रद्द की गई उड़ानों की सूची में एआई2767 / 2768, एआई1787 / 1872, एआई1721 / 1837, एआई1701 / 1806, एआई1725 / 1860, एआई1745 / 1890, एआई1797 / 1838, एआई1703 / 1884, एआई2653 / 2808, एआई2469 / 2470, एआई866, एआई1737 / 1820, एआई1719 / 1844, एआई1785 / 1851, एआई2495 / 2496, एआई1715 / 1816, एआई3313 / 3314, एआई881 / 882 और एआई2465 / 2880 शामिल हैं।

इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस ने भी दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य एयरपोर्ट्स पर घने कोहरे को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। इंडिगो ने कहा था कि सुबह के समय लंबे समय तक कम दृश्यता रहने से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उड़ानों में देरी और शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कुछ उड़ानों को रद्द भी किया गया है।

इंडिगो ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को व्हाट्सऐप और ईमेल के जरिए पहले से जानकारी दी जा रही है। कोहरे के कारण रद्द की गई उड़ानों की सूची एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन यात्रियों की उड़ान प्रभावित हुई है, वे अपनी टिकट दोबारा बुक कर सकते हैं या रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo