अमित शाह ने संसद पर हुए हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को 2001 में संसद भवन पर हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा यह राष्ट्र इन वीर योद्धाओं के बलिदान और शहादत का सदैव ऋणी रहेगा।

उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे सुरक्षा बलों के उस अदम्य शौर्य व साहस को फिर से स्मरण करने का दिन है, जब वर्ष 2001 में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को उन्होंने अपने जज्बे से नाकाम किया।

उन्होंने कहा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूं। यह राष्ट्र वीर सेनानियों के त्याग व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

Also Read : केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों ने 13 दिसंबर, 2001 को संसद परिसर को निशाना बनाकर हमला कर दिया था।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को संसद भवन परिसर में घुसने नहीं दिया और सभी पांच आतंकवादियों को संसद भवन के प्रांगण में ही मार गिराया था। घटना के वक्त संसद भवन में चर्चा चल रही थी और लगभग 200 सांसद मौजूद थे।

गोलीबारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी, संसद भवन के सुरक्षा गार्ड और वॉच एंड वार्ड स्टाफ के सुरक्षा सहायक जगदीश प्रसाद यादव एवं मतबर सिंह को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

इस हमले में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के तत्कालीन सभापति कृष्णकांत के सुरक्षा दल में तैनात दिल्ली पुलिस के पांच जवान भी मारे गए, जिन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। सीपीडब्लू के कर्मचारी देश राज की भी इस हमले में मौत हो गई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo