बिहार में 35 आईएएस का तबादला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 35 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज यहां देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। 

पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे धर्मेन्द्र कुमार को निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उपेन्द्र प्रसाद को अपर सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बनाया गया है। अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग, नवीन कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Also Read : केरल में स्थानीय चुनाव की मतगणना जारी

अधिसूचना के अनुसार पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. विद्या नन्द सिंह, को निदेशक, हस्तकरघा ( उद्योग विभाग ), सुनील कुमार को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, आदित्य प्रकाश को अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, सुहर्ष भगत को निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, अमन समीर को निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, मनेश कुमार मीणा को निदेशक, खान, तुषार सिंगला को निदेशक, मत्स्य, विजय कुमार को अपर सचिव, शिक्षा विभाग, मनोज कुमार रजक को अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, धनंजय कुमार को अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग तथा आरिफ अहसन को राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया ।

आज के प्रशासनिक फेरबदल में प्रमुख रूप से अनिल कुमार, कुमार अनुराग, सुमित कुमार,सौरभ सुमन यादव, नवीन कुमार,यतेन्द्र कुमार पाल, विक्रम विरकर, श्रीमती प्रियंका रानी,आकाश चौधरी, श्रीमती नीलिमा साहू, श्रीमती निहारिका छवि,निशांत सिहारा, प्रधुम्न सिंह यादव,सुश्री अंजली शर्मा, श्रीमती शिप्रा विजयकुमार चौधरी,डॉ. नेहा कुमारी शामिल है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo