गरीब परिवारों का सपना दिल्ली सरकार पूरा करेगी: रेखा गुप्ता

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों के हित में कार्य नहीं किया। लेकिन, वर्तमान की भाजपा सरकार दिल्ली में रहने वाले गरीबों के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।  

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों से सिर्फ वादे किए, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। मौजूदा भाजपा सरकार यह पक्का करने के लिए काम कर रही है कि गरीब परिवारों के पास रहने के लिए सही घर हों।

रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों को इस कैंपस में पार्किंग, मार्केट और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी तथा बच्चों व बुजुर्गों के लिए सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ये फ्लैट्स भले ही सालों पहले तैयार हो गए थे, लेकिन पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण खाली ही रह गए और अब जर्जर स्थिति में हैं। हमारी सरकार झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का मकान देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इस कड़ी में आज इन ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण कर यहां की स्थिति का जायजा लिया।

Also Read : ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

सीएम ने कहा कि हमने जो प्लान बनाया है, उसमें फ्लैट को पूरी तरह से मॉडल बनाकर हर प्रकार की सुविधा होगी। दिल्ली की सरकार गरीबों के हित में कार्य करने वाली सरकार है। हम जो प्लान बनाकर लाए हैं, उसे इसी कार्यकाल में पूरा कर दिया जाएगा।

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भलस्वा स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्षों पूर्व निर्मित ये फ्लैट्स पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण उपयोग में नहीं आ सके और अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। अब हमारी सरकार इन परिसरों को पूरी तरह विकसित कर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज विस्तृत आकलन कर अधिकारियों को पार्किंग, मार्केट ज़ोन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी, तथा बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक सामुदायिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए। ताकि झुग्गीवासी यहां बेहतर, सुरक्षित और सम्मानपूर्वक रह सकें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo