सीएम नीतीश बक्सर पहुंचे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में उद्योगों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वे बिहार के बक्सर पहुंचे और वहां नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के निर्णय भी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में चल रही औद्योगिक इकाइयों को देखने के बाद वहां चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

इस क्रम में उन्होंने औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाकर ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन का लक्ष्य स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने यहां प्लांट और बॉटलिंग प्लांट के अलावा एथेनॉल यूनिट का निरीक्षण भी किया। सबसे पहले उन्होंने वरुण वीवरेज लिमिटेड का निरीक्षण करते हुए यहां के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने पेय पदार्थ बनाने की प्रक्रिया को देखा और समझा।

Also Read : केंद्र की बहुआयामी रणनीति देश की अर्थव्यवस्था में खपत को दे रही बढ़ावा : निर्मला सीतारमण

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। इस क्षेत्र में बियाडा की लगभग डेढ़ सौ एकड़ भूमि चिन्हित है, जहां तीन कंपनियों को भूमि आवंटित की जा चुकी है और कुछ इकाइयों में उत्पादन कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। बताया गया कि जल्द ही और कंपनियां यहां आएंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरे के क्रम में बक्सर में निर्मित गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में हाजीपुर जाकर वहां औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां न्यू जील सीजनल वियर प्राइवेट लिमिटेड, कॉम्पीटेंस एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का दौरा कर उत्पादन, बाजार, रोजगार और विस्तार की संभावनाओं पर अधिकारियों और प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo