सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप हुआ सम्पन्न

Categorized as प्रादेशिक समाचार

आज सेट, सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र इवेंट संपन्न हुआ। इस इवेंट की अध्यक्षता श्रवण कुमार वर्मा, कार्यपालक निदेशक, सेट ने की और इसमें 25 से ज़्यादा प्रिंट मीडिया के लोग शामिल हुए। शुरुआत में, सेल, रांची के संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर ने मीडिया के लोगों का स्वागत किया और उनका परिचय कराया।

इसके बाद  वर्मा ने सभा को इस एकद्विवसीय तकनिकी संगोष्ठी की विस्तृत जानकारी दी, तथा  आज स्टील इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज सॉफ्ट सेक्टर ने अपने प्रचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नीक को अच्छी तरह से अपना लिया है और स्टील जैसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को अभी भी इस टेक्नोलॉजी का पूरा फ़ायदा मिलना बाकी है। 

मीडिया के लोगों के सवालों का जवाब देते हुए, उन्होंने रॉ मटीरियल ट्रांसपोर्टेशन और ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ-साथ निकल-क्रोमियम एलॉयइंग प्रोसेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नीक का इस्तेमाल इस्पात क्षेत्र में हो रहा है। “प्रचालन में सुधार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का लाभ उठाना” शीर्षक वाली कार्यशाला कल ‘उत्सव हॉल, इस्पात एक्जीक्यूटिव हॉस्टल, सेल सैटेलाइट टाउनशिप, रांची’ स्थल पर ‘सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी)’, सेल के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। 

Also Read : पति आदित्य की फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज के दिन भावुक हुईं यामी गौतम

यह कार्यक्रम इस्पात उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की तेजी से बढ़ती भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेगा और यह भी बताएगा कि कैसे ये प्रौद्योगिकियां सेल के परिचालन के भीतर दक्षता, सुरक्षा, गुणवत्ता और लागत प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ा सकती हैं।  संजय कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सीईटी) और उनकी टीम द्वारा परिकल्पित और  वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में सेल की विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ आएंगे। 

कई प्रमुख प्रौद्योगिकी भागीदार भाग लेंगे, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, सीमेंस लिमिटेड, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, टेक्निकल सेशन में प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन, केस स्टडी और स्टील मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड सॉल्यूशंस पर एक्सपर्ट इनसाइट्स होंगे—प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन से लेकर एनर्जी एफिशिएंसी और डिजिटल वर्कफ़्लो ट्रांसफॉर्मेशन तक। यह पहल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए सेल की प्रतिबद्धता और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए प्लांट ऑपरेशन्स में इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी को आत्मसात करने की उसकी लगातार कोशिशों को दिखाती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo