कोई जिहादी धमकी न दे, देश में कानून का राज : केशव प्रसाद मौर्य

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जमीयत-उलेमा-हिंद के प्रमुख मौलाना मदनी के जिहाद पर दिए बयान को लेकर सियासत तेज है। समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भी मदनी के बयान का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को इस पर निशाना साधा। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मदनी, सपा सांसद और समाजवादी पार्टी की सोच एक जैसी है। भारत में अब कोई जिहाद की धमकी न दे। देश में तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस और कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबको सम्मान देते हुए कानून का राज चल रहा है।

उन्होंने कहा, “जो लोग जिहाद की धमकी देने का काम कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि जिहाद की धमकी का जवाब देश की जनता देना जानती है। जब चुनाव होंगे तो समाजवादी पार्टी और मदनी जैसे बयान के समर्थन में खड़ी होने वाली पार्टियों को जनता जवाब देगी।

Also Read : उम्र हावी हो रही, 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार अब मुश्किल: मार्क वुड

केशव प्रसाद मौर्य ने घुसपैठियों को लेकर कहा, “उत्तर प्रदेश, देश का कोई राज्य, या भारत हो, घुसपैठियों के लिए कोई धर्मशाला नहीं है। घुसपैठियों का पता लगाया जाना चाहिए और वे देश से आए हैं, उन्हें वहां पर वापस भेजना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हो रहे विवाद पर कहा, “सपा की राजनीति अंधकारमय हो गई है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे थे कि 2027 में सत्ता में आ जाएंगे, लेकिन अब वह 2047 तक सत्ता के आस-पास भी नहीं आएंगे। एसआईआर मतदाताओं के शुद्धिकरण के लिए है। हम इसका स्वागत करते हैं। जो विरोध कर रहे हैं, उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी, क्योंकि जनता एसआईआर के विरोध के समर्थन में नहीं है।

कांग्रेस नेता द्वारा पीएम मोदी के एआई-जनरेटेड वीडियो बनाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “कांग्रेस की गाली का जवाब देश की जनता देती है। पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि गाली का जवाब गाली से नहीं देंगे। उनकी गाली का जवाब देश की जनता कमल खिलाकर देगी। जहां भाजपा है, वहां पर वे और मजबूत होंगे और जहां पर नहीं है, वहां पर हमारी सरकार बनेगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo