प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने जेपी नड्डा को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

Categorized as प्रादेशिक समाचार

 इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा के संगठनात्मक कार्य की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनकी विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए सब उनका सम्मान करते हैं। वे अपनी “संगठनात्मक कौशल और सुशासन के प्रति जुनून के लिए जाने जाते हैं। भाजपा को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका तारीफ के काबिल है। भारत के स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाने के साथ-साथ रसायन और फर्टिलाइजर सेक्टर में हमारी तरक्की के लिए उनकी कोशिशें भी उतनी ही खास हैं। भगवान उन्हें लंबी और हेल्दी जिंदगी दे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी के हर एक व्यक्ति तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आप निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही, संगठन के विस्तार में भी आपकी सराहनीय भूमिका रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Also Read : कांतारा विवाद : देवी को ‘भूत’ कहने पर विवादों में रणवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्रहित के प्रति आपकी निष्ठा, कर्मयोग और सेवा-भाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और नित नई सफलताओं की प्राप्ति हो।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और सुदृढ़ कार्य संस्कृति प्रदान करने में आपका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। जनसेवा के प्रति आपका गहन समर्पण तथा अद्भुत संगठनात्मक क्षमता भारतीय लोकतंत्र की शक्ति को और अधिक प्रखर बनाती है।

उन्होंने आगे लिखा कि आपके सक्षम, अनुशासित और सेवा-भाव से ओतप्रोत नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को एक नई दिशा और गति मिली है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी दृढ़ता और समर्पण के साथ देश तथा संगठन की सेवा करते रहें।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo