18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र शुरू

Categorized as प्रादेशिक समाचार

18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायक उत्साहित दिखे। इस अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और संजय पासवान ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। 

बिहार विधानसभा के सत्र की शुरुआत से पहले मंत्री श्रवण कुमार ने कहा आज विधानसभा का पहला दिन है और पहला सेशन भी। यह शुभकामनाएं देने का दिन है। मैं नए चुने गए सदस्यों के साथ-साथ वापस आए सदस्यों को भी बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि सभी लोग बिहार की तरक्की, विकास और बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे। बिहार सरकार और अपनी तरफ से, मैं इस दिन की शुभकामनाएं देता हूं।

बिहार के मंत्री संजय पासवान ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सदन में सरकार का पक्ष रखने का काम करेंगे। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा नौकरी-रोजगार के विषय पर सरकार पूरी तरह गंभीर है। एक करोड़ युवाओं को नौकरी का वादा किया है, जिसे अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा।

Also Read : शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस अवसर पर सीवान की दरौली विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नवनिर्वाचित विधायक विष्णुदेव पासवान ने कहा, “विधानसभा का सेशन आज से शुरू हो रहा है। मैं दरोली विधानसभा क्षेत्र से नया चुना गया विधायक हूं, जो लोक जनशक्ति पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है। लोगों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है और यहां भेजा है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हम युवाओं को हर क्षेत्र में काम करने, नए नजरिए से विकास में योगदान देने और जाति और धर्म से ऊपर उठकर काम करने का मौका दिया है।

बेनीपुर से जदयू के विधायक विनय चौधरी ने कहा कि जनता ने मुझे पर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। हम उसी तरह से मिथिला क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo