बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजद और कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के बाद राजद और कांग्रेस के बीच तल्खियां बढ़ती दिख रही हैं। दोनों दलों के नेता अब एक-दूसरे को आईना दिखाने की भी कोशिश कर रहे हैं।  

दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटों पर ही जीत दर्ज कर सके। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी।

चुनाव परिणाम के बाद सभी दलों में समीक्षा बैठकों की शुरुआत हुई जिसमें हार के कारणों की तलाश की जा रही है। राजद जहां पटना में प्रमंडलवार बैठक कर खराब प्रदर्शन के कारणों को खोज रही है, वहीं कांग्रेस के नेता दिल्ली में समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक में कई नेताओं ने “एकला चलो” की नीति अपनाने और संगठन की मजबूती पर बल दिया। वहीं, कई नेताओं ने चुनाव में दोस्ताना संघर्ष को भी जिम्मेदार बताया।

Also Read : अनुच्छेद 370 के हटने से सरदार पटेल का एकीकरण वाला सपना पूरा हुआ: जेपी नड्डा

इस बीच, राजद के नेता कांग्रेस के गठबंधन तोड़कर “एकला चलो” को लेकर तंज कस रहे हैं। राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस अगर इस चुनाव में जो भी सीटें जीती है या जो भी वोट मिला है, वह राजद के कारण मिला है।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद के ही जनाधार हैं, यह कांग्रेस भी जानती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी बहुत कुछ कहना जल्दबाजी है। वैसे, कोई अकेले चलना चाहेगा तो उसे रोका नहीं जा सकता है।

कांग्रेस के संगठन मजबूत किए जाने को लेकर राजद अध्यक्ष ने कहा कि यह अच्छी बात है। कांग्रेस अपनी ताकत का विश्लेषण कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है, जिसमें सभी नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo