आईआरसीटीसी घोटाला मामला : राबड़ी देवी ने केस को दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक महत्वपूर्ण याचिका दाखिल की है।  

इस याचिका में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाया है और अनुरोध किया है कि केस को किसी अन्य जज के पास स्थानांतरित किया जाए।

राबड़ी देवी का कहना है कि जज पूर्व-नियोजित तरीके से केस को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके प्रति न्यायिक दृष्टिकोण निष्पक्ष नहीं दिख रहा है। इसी कारण उन्होंने केस ट्रांसफर की मांग की है।

जज विशाल गोगने वर्तमान में आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत कई अन्य के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद सुनवाई कर रहे हैं। यह मामला रेल होटल आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें सीबीआई ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Also Read : सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए सीएम नीतीश

इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू-राबड़ी को बड़ा झटका लग चुका है। 11 नवंबर को अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने दैनिक सुनवाई का विरोध किया था।

उनकी याचिका में अनुरोध किया गया था कि दैनिक सुनवाई को या तो स्थगित किया जाए या इस पर कुछ राहत दी जाए, लेकिन कोर्ट ने इसे मानने से इनकार कर दिया और कहा था, “यह याचिका सुनवाई योग्य, व्यावहारिक या न्यायोचित नहीं है।

राबड़ी देवी की ओर से केस ट्रांसफर की मांग ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कोर्ट उनकी याचिका पर क्या फैसला देता है। क्या केस वास्तव में किसी और जज को सौंपा जाएगा या सुनवाई वहीं जारी रहेगी?

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo