सरकार बनते ही एक्शन मोड में आए सीएम नीतीश

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने वैशाली जिले के हाजीपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र पहुंचकर कई कारखानों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह हाजीपुर पहुंचकर बिस्कुट फैक्ट्री, शूज फैक्ट्री और चीटर (जैकेट) फैक्ट्री का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों, तकनीशियनों और प्रबंधन से विस्तार से बातचीत की।

बता दें कि इस शूज फैक्ट्री से निर्मित जूते रूसी सैनिकों के लिए निर्यात किए जाते हैं। इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपलब्ध कराई गई।

बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने वाले स्थानीय कामगारों से भी मुख्यमंत्री ने बात की और उनकी समस्याओं को भी जाना। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Also Read : अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दरअसल, इस चुनाव में बिहार में रोजगार, पलायन और उद्योग बड़ा मुद्दा बना रहा। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर एनडीए सरकार को घेरती रही। एनडीए सरकार ने इन पांच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया है। चुनाव से पहले वादा किया गया है कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, नई कंपनियों को आकर्षित किया जाएगा और पलायन की त्रासदी को खत्म किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी रविवार को किशनगंज में कहा था कि हमारी प्राथमिकता बिहार में कानून का राज स्थापित करना और युवाओं को रोजगार देना है। उद्योग मंत्री होने के नाते हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि बिहार के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी मिले, यह संभव नहीं है। ऐसे में, हमारी प्राथमिकता प्रदेश में उद्योग लगाने की होगी। उद्योग विभाग जल्द ही एक रोडमैप तैयार करेगा और उस पर काम किया जाएगा। हमारी कल्पना है कि लोगों के दैनिक कार्य में जो भी सामान उपयोग में आते हैं, उनका निर्माण बिहार में हो और यहां कुटीर उद्योग की बहुतायत हो।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo