बिहार: तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई दी। 

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण, लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों व घोषणाओं को पूरा करेगी। बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।

Also Read : बिहार: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने झुककर किया शुक्रिया

महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे मुकेश सहनी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई दी। 

मुकेश सहनी ने लिखा नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी माननीय मंत्रियों को भी शुभकामनाएं। आशा है कि नई सरकार बिहार के लोगों की उम्मीदों, भरोसे और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए अपने वादों को पूरा करेगी और राज्य के विकास में नई गति लाएगी। बिहारवासियों के जीवन में वास्तविक, सकारात्मक और गुणात्मक बदलाव ही हमारी साझा आकांक्षा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई और आगामी पूरे पांच सालों के लिए उनकी अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन-प्रणाली चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo