उत्तर प्रदेश: घोसी से विधायक सुधाकर सिंह का निधन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर सुधाकर सिंह के निधन की पुष्टि की। 

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय सुधाकर सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद गुरुवार को सुबह लगभग चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सपा ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो।

सुधाकर सिंह के निधन से समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों समेत राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Also Read : सर्दी में खांसी-गले की खराश दूर करने का आसान उपाय मुलेठी

उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुधाकर सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा जनपद मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सपा सांसद राजीव राय ने भी सुधाकर सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सुधाकर सिंह उस समय काफी चर्चा में आए, जब मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता दारा सिंह चौहान को शिकस्त दी। यह जीत सपा के लिए बड़ी उपलब्धि थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo