नौगाम विस्फोट: सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जम्मू-कश्मीर में के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की घटना में अपनों को खो चुके परिवारों से मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सीएम अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनी और उनका ढाढ़स बंधाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने दिवंगत आत्माओं की जन्नत के लिए दुआ की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज सुबह मुख्यमंत्री ने उन लोगों के परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने नौगाम पुलिस स्टेशन में आकस्मिक विस्फोट में अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने हार्दिक संवेदना व्यक्त की, दिवंगत आत्माओं के लिए जन्नत की दुआ की और दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Also Read : रिलीज हुआ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर

जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन में यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस टीम लाल किला हमले से जुड़े विस्फोटकों की जांच कर रही थी। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo