बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, जीत की बधाई दी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की बधाई दी। 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचा। मुलाकात के दौरान एक-दूसरे को चुनाव में मिली जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के पश्चात आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के प्रचंड बहुमत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख ने मीडिया से भी बातचीत की और कहा, “मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई और शुभकामनाएं देने आया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री को जीत के बाद फोन पर बधाई दी और अगले दिन, शनिवार को व्यक्तिगत रूप से मिलने आए।

Also Read : भारत बनाम साउथ अफ्रीका : ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा मुझे इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के हर घटक दल की भूमिका को सराहा है। उन्होंने मतदान के दिन भी विशेष तौर पर लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी का समर्थन करने का काम किया। हमने भी जदयू के प्रत्याशियों के समर्थन में काम किया।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत सहयोगी दल के एक-दूसरे के ईमानदारी से समर्थन के बगैर संभव नहीं थी। ईमानदार समर्थन ही बड़ी जीत की वजह रहा है।

बता दें कि 14 नवंबर को घोषित बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें सबसे अधिक सीटें (89) भाजपा ने जीतीं। जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी

May 6, 2026

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।   वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और…

भारत का यूपीआई वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, लेनदेन होगा आसान: पीएम मोदी

May 6, 2026

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई।   इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) के बीच समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर हुए है,…

‘मतगणना नहीं, मनगणना हो रही’, अखिलेश ने 2027 में जीत का किया दावा

May 6, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ‘मतगणना नहीं, मनगणना’ हो रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया।  अखिलेश यादव ने लखनऊ में…

मध्य प्रदेश में कपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास: सीएम मोहन यादव

May 6, 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है। राज्य सरकार कपास को ड्यूटी फ्री करने का भी प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार कपास को…

पश्चिम बंगाल हिंसा पर ज्ञानेश कुमार का सख्त आदेश, दिए तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जो भी लोग हिंसा भड़काने या तोड़फोड़ में शामिल…

logo