पंजाब: तरन तारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को जीत मिली

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पंजाब की तरन तारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को जीत मिली है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर को शिकस्त दी। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुखविंदर कौर को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया। हरमीत सिंह संधू को 42 हजार से अधिक वोट मिले हैं, जबकि सुखविंदर कौर के पक्ष में लगभग 30 हजार वोट पड़े। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्णबीर सिंह (करीब 15 हजार वोट) और भाजपा के हरजीत सिंह संधू (लगभग 6,239 वोट) क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर रहे।

Also Read : ऑस्ट्रेलिया में पहली बार डिमेंशिया बना मौत का प्रमुख कारण

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे। इन नेताओं में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी शामिल थे। उन्होंने उपचुनाव के नतीजों पर कहा मैं तरन तारन में ‘आप’ के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बधाई देना चाहता हूं। तरन तारन सीट पर ‘आप’ की जीत मेरे लिए, अरविंद केजरीवाल के लिए और पार्टी के लिए व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। अगर गौर से देखें तो पंजाब की जनता ने एक बार फिर अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को नकार दिया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बधाई देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा तरन तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर ‘आप’ पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है, मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo