दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद आरिफ कार्डियोलॉजी से पढ़ाई कर रहा था। उत्तर प्रदेश एटीएस ने उसे कानपुर से पकड़ा है। 

सामने आया है कि डॉक्टर परवेज से कड़ी पूछताछ के बाद एटीएस ने कानपुर में दबिश दी और मोहम्मद आरिफ को हिरासत में ले लिया। वहीं, देर रात एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम डॉक्टर परवेज को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार शाम को डॉक्टर परवेज को हिरासत में लिया था। वह संदिग्ध आतंकवादी डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी का भाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टर परवेज से तीन कीपैड फोन मिले। जांच एजेंसियों को डॉक्टर परवेज के पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और धारदार हथियार भी बरामद हुए, जिससे आतंकी मॉड्यूल में उसकी अहम भूमिका की आशंका जताई गई है।

Also Read : खत्म हुआ अमेरिका का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन, ट्रंप ने बिल पर किया हस्ताक्षर

फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड के समय डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी हुई थी। जांच एजेंसियों ने 10 नवंबर को बड़ी कार्रवाई के दौरान लगभग 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया था। इसी आतंकी मॉड्यूल के तार दिल्ली कार ब्लास्ट से जुड़े हैं। यह शक्तिशाली विस्फोट सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे हुआ। यह विस्फोट भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक लाल किले के पास हुआ।

फिलहाल, आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हाथों में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को यह जांच सौंपी थी।

शुरुआती जांच से पता चला है कि कार में उच्च-स्तरीय इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगे थे। जांच टीमें अब विस्फोटकों के स्रोत का पता लगा रही हैं और विस्फोट से पहले के दिनों में उमर उन नबी की गतिविधियों का पता लगाने की भी कोशिशें जारी हैं।

आतंकी उमर उन नबी दिल्ली कार ब्लास्ट में मारा जा चुका है। डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि लाल किले के पास विस्फोट करने वाला व्यक्ति उमर उन नबी ही था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा कैसे इतने भरोसे में?

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा बहुत ज्यादा भरोसे में है। वैसे तो वह हर चुनाव में भरोसे में रहती है। लेकिन पश्चिम बंगाल का मामला थोड़ा अलग है। इस बार भाजपा ने पहले चरण के मतदान के दो दिन पहले यानी प्रचार बंद होने के दिन से जो माहौल बनाया है वह…

केंद्रीय पर्यवेक्षक की रीलबाजी से क्या हुआ?

May 4, 2026

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी और कथित इनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पश्चिम बंगाल भेजा गया था। खबरों में बताया गया कि उनका नाम पहले सूची में नहीं था। लेकिन बाद में खासतौर से उनको भेजा गया और उनकी ड्यूटी लगाई गई दक्षिण 24 परगना के फालता इलाके में। अजयपाल…

भाजपा की झारखंड में बड़ी तैयारी

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजे को लेकर जैसी तैयारी कोलकाता में हो रही है वैसी ही या उससे ज्यादा तैयारी झारखंड में हो रही है। बताया जा रहा है कि झारखंड भाजपा के नेताओं ने ट्रकों में भर कर पटाखे मंगाए हैं। भाजपा जीतती है तो आतिशबाजी की बड़ी तैयारी है। अब सवाल है…

अमेरिका में सैकड़ों करोड़ का सट्टा

May 4, 2026

भारत में सट्टेबाजी पर रोक है लेकिन अमेरिका सहित कई देशों में इसकी इजाजत है। वहां क्रिकेट से लेकर राजनीति तक हर चीज पर कानूनी रूप से सट्टा लगता है। भारत में चल रहे पांच राज्यों के चुनाव पर वहां एक प्लेटफॉर्म पर ढाई सौ करोड़ रुपए का सट्टा लगा हुआ है। अमेरिका के प्रेडिक्शन…

बंगाल में कांग्रेस का खाता खुलेगा!

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी जीतेंगी या भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी, इस सवाल के बाद जो सबसे बड़ा सवाल है वह ये है कि क्या कांग्रेस का खाता खुलेगा? पिछली बार कांग्रेस, सीपीएम और इंडियन सेकुलर फ्रंट ने मोर्चा बना कर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस और लेफ्ट का खाता नहीं खुल…

logo