फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। 

फरीदाबाद में कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन संदिग्धों के पास से 50 से 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल, यह कार्रवाई जारी है।

जांच एजेंसियों ने सोमवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए फरीदाबाद से लगभग 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की। एजेंसियों ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए। इस मॉड्यूल से जुड़े सात संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो डॉक्टर भी हैं।

बाद में संदिग्ध आतंकवादियों का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया। ये सभी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद श्रीनगर के नौगाम के रहने वाले हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान गंदेरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम के वानपोरा के निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई।

Also Read : लाल किला बम ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए को सौंपी

जांच के दौरान संदिग्ध आतंकियों के तार फरीदाबाद के धौज में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से भी जुड़ रहे हैं। डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाया करता था।

वहीं, फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी में मुजम्मिल के साथ काम करने वाले फैकल्टी मेंबर, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की गई है। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

इसके अलावा, हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ये जांच अभी जारी रहेगी।

डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी दी कि यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को हम लगातार सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी जाती है, उसके बाद छापेमारी में हरियाणा पुलिस साथ दे रही है।

उन्होंने बताया कि जांच का दायरा सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है। फरीदाबाद के अलावा, अन्य जगहों पर भी हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। डीजीपी ने बताया कि फिलहाल पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo