दिल्ली विस्फोट पर सीजेआई ने जताया शोक, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट से पूरा देश स्तब्ध है। इस ब्लास्ट में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देश के कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बी. आर. गवई ने मंगलवार को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल की घटना बेहद दुखद है। इस घटना में जान-माल की हानि से हम सभी बेहद दुखी हैं। सीजेआई ने पूरी लीगल फ्रेटरनिटी की तरफ से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी शोक संतप्त लोगों के साथ हैं जो घायल हुए और उस विस्फोट से प्रभावित हुए हैं।

Also Read : दिल्ली धमाके के बाद सोशल मीडिया पर जांच एजेंसियों की नजर

शोक संदेश में उन्होंने लिखा 10 नवंबर, 2025 की शाम को दिल्ली में हुए कार विस्फोट में हुई दुखद जनहानि से हम सभी बेहद दुखी हैं। भारत के सर्वोच्च न्यायालय और देश की समस्त न्यायिक एवं कानूनी बिरादरी की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस विनाशकारी त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। 

हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जो शोक संतप्त हैं, साथ ही उन लोगों के साथ भी जो घायल हुए हैं या अन्यथा प्रभावित हुए हैं। कोई भी शब्द इस क्षति के दर्द को कम नहीं कर सकता, फिर भी हम आशा करते हैं कि राष्ट्र की सामूहिक करुणा और एकजुटता इस दुख की घड़ी में कुछ सांत्वना प्रदान करेगी।

उन्होंने आगे लिखा दुख की इस घड़ी में, हम शोक संतप्त लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम कानून के शासन को बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और प्रत्येक नागरिक की गरिमा की रक्षा करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। शोक संतप्त परिवारों और इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों को साहस और सांत्वना मिले।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo