लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ : अमित शाह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पहले चरण की 121 सीटों पर हुए बंपर मतदान के बाद जमुई पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहले चरण की वोटिंग प्रतिशत के बाद महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। 

अमित शाह ने कहा कि जमुई में महागठबंधन के उम्मीदवारों को हराना है, उनका खाता नहीं खुलना चाहिए। जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यहां की सभी चारों सीटें एनडीए के पाले में आनी चाहिए।

नक्सलवाद और जंगलराज का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश से नक्सलवाद और नीतीश कुमार ने बिहार से जंगलराज को खत्म किया। अब बिहार सुशासन से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। बिहार की जनता ने चुनाव के पहले चरण में ही डंके की चोट पर ये ऐलान कर दिया है कि जंगलराज भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे।

Also Read : 14 तारीख को बिहार में बदलाव दिखेगा : तेजप्रताप यादव

जनता को आगाह करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई तो फिर से जंगलराज आने वाला है।

अमित शाह ने कहा कि जंगलराज के दौरान औरंगाबाद और जमुई में इनका ही दबदबा था। बिहार के कुछ जिले ऐसे थे, जहां 3 बजे तक ही मतदान होता था। इसके बाद मतदान नहीं होता था, लेकिन पीएम मोदी ने नक्सलवाद को समाप्त किया। इस बार 5 बजे तक वोटिंग हो रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की लाभकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक 85 लाख किसानों को हर साल छह हजार रुपए सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। बिहार में अगली एनडीए की सरकार में किसानों को सालाना 9 हजार दिए जाएंगे।

अमित शाह ने जमुई की जनता को भरोसा दिलाया है कि रोजगार के उद्देश्य से यहां पर चीनी मिल शुरू किया जाएगा। इसलिए, दूसरे चरण में भी एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करना है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 10 साल के अंदर बिहार के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, रोड, पुल, पुलिया, बिजली के कारखाने, गन्ने की फैक्ट्रियां, इथेनॉल और खाद की फैक्ट्रियां लगाकर विकास की शुरुआत की है। अगले 5 साल बिहार को विकसित बनाने के 5 साल हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo