पीएम मोदी ने दीप्ति से पूछा भगवान हनुमान के टैटू का राज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम से मुलाकात की। इस बीच पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे ‘जय श्री राम’ और उनकी बांह पर बने भगवान हनुमान के टैटू के बारे में पूछा। 

भारतीय क्रिकेटर ने भगवान हनुमान के टैटू को लेकर कहा मुझे खुद से ज्यादा उन पर विश्वास है। जब भी कठिनाइयां आती हैं, तो उनका नाम लेती हूं। मैं उन कठिनाइयों से बाहर आ जाती हूं।

विश्व कप 2025 की ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद किया, जब पीएम मोदी ने उनसे कड़ी मेहनत करते रहने के लिए कहा था।

दीप्ति ने कहा हमें आपसे मिलने का इंतजार था। मुझे याद है कि आपने साल 2017 में मुझे कहा था कि वही असल खिलाड़ी है, जो अपनी असफलता से सीखे। मेहनत करना मत छोड़ना। 

Also Read : चौथा टी20 मैच : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

इन बातों ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया है। जब भी वक्त मिलता है, मैं आपकी स्पीच सुनती हूं। आप बहुत अच्छी तरह से स्थितियों को संभालते हैं। ये मुझे अपने गेम में मदद करता है।

भारत ने नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इस पारी में शेफाली वर्मा ने 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। इस पारी में दीप्ति शर्मा ने 9.3 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। भारत ने फाइनल मैच 52 रन से अपने नाम किया।

दीप्ति शर्मा महिला विश्व कप 2025 में सर्वाधिक 22 विकेट लेकर शीर्ष गेंदबाज रहीं। इसके अलावा, उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo