प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना बस हादसे पर दुख जताया

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा पीएम मोदी ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

Also Read : दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ा प्रदूषण, दम घोंटू हवा से हालात गंभीर

रंगारेड्डी जिले में हुई बस और ट्रक की टक्कर में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर सुबह लगभग 6.30 बजे हुई। हादसे के समय तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बस में लगभग 70 यात्री सवार थे।

तांडूर से हैदराबाद जा रही बस को गलत दिशा से आ रहे कंक्रीट से लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के बस में घुसने से पहली छह पंक्तियों में बैठे यात्री गिरकर बजरी के नीचे दब गए। मृतकों में एक 10 महीने की बच्ची और उसकी मां भी शामिल हैं। बस और ट्रक चालकों की भी हादसे में मौत हो गई। 

कई यात्री घायल हो गए और उन्हें चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बदलाव की बयार आंधी में बदलेगी!

April 26, 2026

मतदान के इतने भारी भरकम आंकड़े का जो पहला मैसेज लोगों तक पहुंचा वह ये है कि लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन के लिए इतनी बड़ी संख्या में निकल कर वोट कर रहे हैं। दूसरा मैसेज यह है कि चुनाव आयोग की ओर से कराई गई एसआईआर के कारण फर्जी मतदाताओं के नाम कट…

ईरान की शक्ति बनाम अमेरिका का खोखलापन!

April 26, 2026

आदर्श स्थिति वह होगी, जब व्यक्ति को सारी स्वतंत्रताएं एवं अधिकार एक साथ प्राप्त हों। मगर दुनिया में अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनी, जो यह सब सुनिश्चित कर सके। इस लिहाज से अब तक तमाम राजसत्ताएं एक किस्म की सौदेबाजी (trade-off) का उपकरण रही हैं। पलड़ा उन तबकों के हित में झुक जाता…

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

logo