नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कैलिब्रेशन फ्लाइट ट्रायल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर हवाई परिचालन की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। शुक्रवार को एयरपोर्ट के रनवे पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह ट्रायल नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की निगरानी में संपन्न हुआ। 

इस फ्लाइट ट्रायल के दौरान एयरपोर्ट के आईएलएस (इंटीग्रेटेड लैंडिंग सिस्टम), कम्युनिकेशन सिस्टम और नेविगेशन उपकरणों की बारीकी से जांच की गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की विशेष टीम ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया। ट्रायल के दौरान यह परखा गया कि रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, नेविगेशनल एड्स और ग्राउंड इक्विपमेंट्स अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं।आईएलएस सिस्टम का सफल परीक्षण एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Also Read : मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

जानकारी के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आने वाले महीनों में यहां वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यह कैलिब्रेशन फ्लाइट ट्रायल एयरपोर्ट की तैयारियों की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, डीजीसीए की टीम ने इस दौरान विभिन्न तकनीकी मानकों और सिग्नल की सटीकता को परखा। यह सुनिश्चित किया गया कि रनवे पर विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सभी सिस्टम सुरक्षित और सुचारू रूप से कार्य करें।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ ने बताया कि यह ट्रायल एयरपोर्ट संचालन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। अब जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और डीजीसीए की अंतिम रिपोर्ट के बाद नियमित फ्लाइट ऑपरेशन की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है, जो दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कनेक्टिविटी का नया द्वार खोलेगा। इस सफल कैलिब्रेशन फ्लाइट के साथ ही यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने निर्धारित समय पर तैयार हो जाएगा।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo